{"_id":"5b50d0a44f1c1b572f8b5773","slug":"181532022948-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार गांव में ढ़ाई माह से पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार गांव में ढ़ाई माह से पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धौलादवी ब्लॉक में धार गांव में ढाई माह से अधिक समय से पेयजल संकट से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर उदासीन बना हुआ है। ग्रामीण दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत नौलों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। मवेशियों के लिए पानी जुटाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
धार गांव के लिए दो किमी दूर बसाण स्रोत से पेयजल योजना बनी है। दो मई को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से यह पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। तब से इस गांव की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। गांव में 35 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों को काफी दूर स्थित नौले से पानी लाना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी और संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक पेयजल योजना दुरुस्त नहीं की गई है।