फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पांचवे दिन बाद रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर यात्री दल

पांचवे दिन बाद रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर यात्री दल

Mon, 16 Jul 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पांचवे दिन बाद रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर यात्री दल

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का आठवां दल रविवार को जय भोले के जयकारे के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया। 17 राज्यों के 58 सदस्यीय यात्रियों का दल 10 जुलाई को अल्मोड़ा पहुंचा था। लेकिन छियालेख में बारिश और घने कोहरे के कारण यात्री दल को अल्मोड़ा ही रोक लिया गया था।
दल के लाइजनिंग आफिसर रामास्वामी गणेशन और अवनिश शुक्ला के नेतृत्व में आठवें कैलाश मानसरोवर यात्री दल में 44 पुरूष और 14 महिला यात्री शामिल हैं। इसमें सबसे कम उम्र के 22 वर्षीय आशीका रवि कुमार कर्नाटक से हैं जबकि 68 वर्ष के सबसे अधिक उम्र के यात्री गुजरात के यशवत्रो नटवरलाल हैं। इसके अलावा आंध प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, झारखंड, केरला, पंजाब के एक-एक यात्री, असोम , मेघालय, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के दो-दो, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक से पांच-पांच, गुजरात से आठ, महाराष्ट्र से छह, राजस्थान से नौ और पश्चिम बंगाल से तीन यात्री शामिल हैं। यात्रा दल के कार्डिनेटर षष्टी दत्त भट्ट हैं। होली डे होम की प्रबंधक शीला साह ने बताया कि यात्री दल अगले पड़ाव के लिए रविवार सुबह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन



कैलाश मानसरोवर यात्रियों का नौवां दल अल्मोड़ा पहुंचा
अल्मोड़ा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का नौवां दल रविवार शाम अल्मोड़ा पहुंच गया। होली डे होम में पहुंचने के बाद यात्रियों ने जय भोले के जयकारे लगाये। यात्री दल में 42 पुरुष और 12 महिलाओं समेत 54 यात्री शामिल हैं। नौवें कैलाश मानसरोवर यात्री दल में दिल्ली से तीन, गुजरात से 14, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, आंध प्रदेश, तमिलनाडु, केरला से एक-एक, राजस्थान से सात, मध्य प्रदेश से पांच, महाराष्ट्र से छह, तेलंगाना से चार, यूपी से सात और उत्तराखंड से एक यात्री शामिल है। अल्मोड़ा पहुंचने पर कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। हालीडे होम की प्रबंधक शीला साह ने बताया कि दल के लाइजनिंग आफीसर उत्तराखंड के रोशन लाल शर्मा तथा दिल्ली से रमेश कुमार नेगी हैं। जबकि कार्डिनेटर नरेश वारियाल हैं। प्रबंधक ने बताया कि मौसम साफ होने पर यात्री दल सोमवार सुबह अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed