{"_id":"5af9c8b74f1c1bd0408b54bb","slug":"181526319287-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण से होगी विकास की परिकल्पना साकार: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण से होगी विकास की परिकल्पना साकार: चौहान
Updated Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग और लमगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत टाटिक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जल्द ही यातायात सुविधा मिलेगी। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने पीएमजीएसवाई के तहत 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 20.5 किमी लंबी टाटिक-तल्ली तोली सड़क का भूमि पूजन कर मार्ग का निर्माण शुरू करवाया। इस मौके पर चौहान ने कहा कि सड़क के बनने से क्षेत्र के विकास की परिकल्पना साकार होगी।
चौहान ने कहा कि उन्होंने 1998 के विधायक के कार्यकाल में इस सड़क का दो किमी निर्माण करवाया था, लेकिन इसके बाद इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि इससे आगे 20.5 किमी सड़क 2002 में स्वीकृत हो गई थी। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से ही क्षेत्र का विकास होगा। सड़क के अभाव में विकास की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती।
इस सड़क के बनने से पिठौनी, थाना मठेड़ा, गौना, तल्ली तोली, ढैली, भटखोला, तोली, पुतारा गांव यातायात से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 14 करोड़ से सड़क का कटान, कल्वर्ट और दीवारों का निर्माण होगा। आजादी के सात दशक बाद क्षेत्र के लिए यह सड़क बन रही है। इससे क्षेत्र से हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। इससे पहले क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ चौहान का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, ललित लटवाल, सुभाष पांडे, जगदीश चौहान, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, आनंद चौहान, आरसी पंत, शैलेंद्र साह, आनंद बोरा, गणेश भंडारी, धर्मेंद्र बिष्ट, राजा खान, हीरा बोरा, हरीश भंडारी, अनिल कुमार, जीवन रौतेला, नर सिंह बोरा, गोपाल बोरा, किशन बिरौडिय़ा, शोबन सिजवाली आदि मौजूद थे।