{"_id":"5974cede4f1c1bf8138b4657","slug":"181500827358-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत की जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत की जांच हो
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने सुरना रिखाड़ी में शौचालय के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से हुई आनंद सिंह के बेटे गोविंद की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही उनका शौचालय बनवाने में व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक सहयोग करेंगे।
नेगी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में प्रशासन के उच्च अधिकारियों से जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार पाए जाने पर स्वजल के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। कहा कि स्वजल के उच्च अधिकारियों से शौचालय मद में लंबित सभी मामलों का शीघ्र निपटारा कर लोगों को हप्तेभर भर में धनराशि का भुगतान करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार गांव-गाव में शौचालय बनाने में दिन-रात काम कर रही है वहीं दूसरी ओर कतिपय अधिकारी शौचालय बनवाने के नाम पर आम जनता को गुमराह करने में लगे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा।