फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छूटे युवा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं

छूटे युवा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं

Tue, 04 Jul 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
छूटे युवा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं
अल्मोड़ा। प्रभारी जिलाधिकारी जेएस नागन्याल ने 18 से 21 वर्ष के छूटे युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने को कहा है। प्रभारी डीएम ने यहां अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2017 को अर्हता के आधार पर अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में नाम शामिल होने से छूटे लोगों के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वह अपने बीएलए की नियुक्त कर इस कार्यक्रम को घर-घर जाकर सफल बनाएं।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अधीनस्थ अधिकारियों के माधयम से अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपजिलाधिकारियों से कहा कि जिन गांवों में बीएलओ की नियुक्त नहीं हुई है वहां पर बीएलओ की नियुक्ति शीघ्र करें। सूची में नाम शामिल करने हेतु फार्म जिला निर्वाचन कार्यालय से सात जुलाई तक प्राप्त कर लें। इस कार्य में राजिस्ट्रार कानूनगो विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा कि उनके यहां के जो शिक्षक बीएलओ का कार्य देख रहे थे और उनका तबादला हो गया है तो उसकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि उनके स्थान पर दूसरे बीएलओ की तैनाती की जा सके। उन्होंने विवि परिसर, महाविद्यालयों, इंटर कालेजों में यह कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाने को कहा। साथ ही राजनीतिक दलों, महिला संगठनों, मंगल दलों सहित अन्य जागरूक लोगों से अपील की है कि वह भी अपने स्तर से प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी फार्मों का प्रकाशन कर शीघ्र उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम विवेक राय, रजा अब्बास, फिंचा राम चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या के अलावा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed