फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रजिस्ट्रार कानूनगो के पुत्र लोकेश सेना में अफसर बने

रजिस्ट्रार कानूनगो के पुत्र लोकेश सेना में अफसर बने

Sun, 11 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रार कानूनगो के पुत्र लोकेश सेना में अफसर बने
रजिस्ट्रार कानूनगो के पुत्र लोकेश सेना में अफसर बने
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सोमेश्वर गंडक आरतोला निवासी निवासी लोकेश बिष्ट भारतीय सेना में सैन्य अफसर बन गए हैं। शनिवार को देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में पिता रजिस्ट्रार कानूनगो सोमेश्वर बालम सिंह बिष्ट और माता गीता बिष्ट ने लोकेश के कंधों पर फीते लगाए। लोकेश की उपलब्धि पर उनके गांव समेत राजस्व परिवार में हर्ष का माहौल है।

शिशु मंदिर से प्राथमिक शिक्षा और होली एंजिल स्कूल में कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद लोकेश का घोड़ाखाल स्कूल में चयन हो गया था। इंटर की पढ़ाई के दौरान 2013 में सैनिक बन गए थे। उसके बाद तीन साल तक पुणे में ट्रेनिंग लेेने के बाद बीते एक साल से वह भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में ट्रेनिंग लेे रहे थे। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना में अफसर बनने पर पिता ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही देश सेवा का जज्बा पाले हुए था, जो अब जाकर साकार हुआ है।
विज्ञापन


पासिंग आउट परेड के दौरान लोकेश के ताऊ प्रेम सिंह, दादी गोपुली देवी, नाना शेर सिंह, नानी कलावती देवी और मामा अर्जुन नेगी, ललित नेगी तथा वैज्ञानिक केके कौशल भी मौजूद रहे। लोकेश दो भाई, बहन हैं। उनकी बहन राशि बिष्ट रूद्रपुर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। इधर एसडीएम विवेक रॉय ने उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए परिवार को बधाई दी है। लोकेश की उपलब्धि पर राजस्व परिवार के अधिकारियों तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, खुशबू आर्या ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed