{"_id":"5c436ec8bdec225334436f77","slug":"18-participants-selected-for-the-youth-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 प्रतिभागियों का चयन युवा संसद के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 प्रतिभागियों का चयन युवा संसद के लिए
Sun, 20 Jan 2019 12:09 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ीजी कालेज में स्क्रीनिंग कार्यक्रम में भाग लेते निर्णायक मंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा संसद के तहत यहां पीजी कालेज में जिला स्तरीय वॉक इन स्क्रीनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंतिम दिन आठ प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। तीन दिनी इस कार्यक्रम में कुल 32 प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए। 18 प्रतिभागियों का चयन युवा संसद के लिए हुआ।
पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिनी स्क्रीनिंग कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र मिश्रा ने युवा संसद के बारे में जानकारी दी। कहा कि अब युवा संसद में उन्हें अलग विषयों पर विचार रखने होंगे। जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन पीजी कालेज बागेश्वर में प्रस्तावित है। सेवानिवृत्त भारतीय अनुसंधान अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश तिवारी भी बच्चों के प्रस्तुतीकरण से खुश नजर आए। नोडल अधिकारी डॉ. भारती बहुगुणा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश सिंह, डॉ. नमिता मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. अभिमन्यु कुमार, विनोद तिवारी, रेखा आर्या सहित तमाम लोग मौजूद थे।
राष्ट्रीय युवा संसद कराए जाने से भड़का छात्र संघ
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। छात्र संघ का आरोप है कि शीतकालीन सत्र चल रहा है, ऐसे में महाविद्यालय प्रशासन ने युवा संसद महोत्सव का आयोजन कर दिया। इस संबंध में छात्र संघ सहित छात्र छात्राओं को जानकारी नहीं दी गई, जिसके चलते कई प्रतिभाएं इसमें प्रतिभाग करने से वंचित हो गईं।
विज्ञापन
एसडीएम और विधायक को सौंपे ज्ञापन में छात्र संघ अध्यक्ष नवनीत उपाध्याय ने कहा कि शीतकालीन सत्र में युवा संसद महोत्सव कराने का कोई औचित्य नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ को बताना तक उचित नहीं समझा। छात्र संघ अध्यक्ष ने आयोजन में शामिल शिक्षकों के तबादले की भी मांग उठाई है। इधर, एसडीएम गौरव चटवाल ने इस संबंध में अपनी ओर से सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।