फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्याल्दे में जिला सहकारी बैंक की शाखा चार दिन से बंद

स्याल्दे में जिला सहकारी बैंक की शाखा चार दिन से बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे में जिला सहकारी बैंक की शाखा चार दिन से बंद
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। स्याल्दे बाजार में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा पिछले चार दिन से बंद है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार में स्थित इस शाखा में क्षेत्र की करीब 100 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों के अलावा कर्मचारियों और शिक्षकों के भी खाते हैं। बारात का सीजन होने के कारण लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं, जिससे बैंक प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश छाया हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने बताया कि स्याल्दे में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में पिछले एक मई से ताले लगे हैं। खाता धारक हर रोज लेन देन के लिए बैंक में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। खाता धारकों ने बताया कि बैंक के स्थानीय शाखा में कार्यरत बैंक कर्मी नेटवर्क खराब होने की बात कह रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस शाखा में आसपास के करीब 100 से अधिक गांवों के लोगों के खाते हैं। लोगों ने बताया कि इस बैंक में स्थानीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों, शिक्षकों आदि के भी खाते हैं, ये सभी लोग परेशान हैं। क्षेत्र में एसबीआई की भी शाखा है लेकिन यह मुख्य बाजार से हटकर स्थित है।
विज्ञापन


इधर क्षेत्र के कई प्रधानों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बैंक के अध्यक्ष और महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर शाखा को तुरंत खोलने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान मोहन सिंह, कुंदन लाल, जानकी देवी, बीना मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बैंक के निदेशक हृदयेश मेहरा ने भी इस बारे में बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल तथा महाप्रबंधक विवेकानंद पांडे से फोन पर वार्ता की। उन्होंने नेटवर्क दुरुस्त करवाकर शाखा को सोमवार से खुलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed