{"_id":"5cc0a8e6bdec22145b210598","slug":"171556130022-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के अल्मोड़ा डिपो की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने इसे निगम प्रबंधन की लापरवाही करार देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि डिपो के अंतर्गत छोटे वाहनों को लंबे मार्गों पर भेजा जा रहा है, जबकि बड़े वाहन डिपो कार्यशाला में खड़े कर दिए जा रहे हैं। इससे डिपो को प्रतिदिन लाखों का घाटा हो रहा है। मार्ग में वाहन खराब होने की स्थिति में चालक और परिचालकों द्वारा वाहन ठीक कराए जाते हैं, उसके बिल कार्यशाला प्रभारी पास नहीं कर रहे हैं।
वक्ताओं ने चेताया कि ऐसी स्थिति में डिपो में कभी भी अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।