{"_id":"5c4b596cbdec2273a2562c43","slug":"171548441964-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए यहां बीआरसी सभागार में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य ने कहा कि समाज को दिव्यांग लोगों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है।
खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट ने समग्र शिक्षा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी, अभिभावकों से ऐसे बच्चों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में बताया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी रणजीत रावत ने समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बताई, दिव्यांग बच्चों के लिए चल रही योजनाओं की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. सीएस भट्ट ने दिव्यांगा के कारण था इनकी रोकथाम की जानकारी दी। उप शिक्षाअधिकारी डीएल आर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। विद्यालय की समस्याओं का स्थल पर जाकर निराकरण भी कराया। शिविर में दिव्यांगता के कारण, उनकी समस्याएं, देखभाल पर एक फिल्म भी दिखाई गई। संचालन दीपक पांडे ने किया। इस दौरान समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक महेंद्र प्रकाश, डायट अल्मोड़ा के प्रवक्ता संजय गोस्वामी, बाल न्याय आयोग के सदस्य केपीएस अधिकारी, नोडल अधिकारी शेखर कांडपाल, त्रिभुवन सिंह, कमल किशोर, गोपाल फुलारा, जसोद राम, प्रेमा देवी सहित तमाम शिक्षक आदि मौजूद रहे।