{"_id":"5c40bd20bdec227375489f58","slug":"171547746592-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.96 करोड़ से होगी क्षतिग्रस्त 84 नहरों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.96 करोड़ से होगी क्षतिग्रस्त 84 नहरों की मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से क्षतिग्रस्त नहरें जल्द दुरुस्त होंगी। क्षतिग्रस्त 84 नहरों का 1.96 करोड़ रुपये से सुधारीकरण करेगा। सुधारीकरण के लिए मनरेगा और जिला योजना से सिंचाई विभाग को बजट मिल गया है। जिससे गरमी के सीजन में काश्तकारों को खेतों के लिए सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
सिंचाई विभाग की जिले में 215 नहरें हैं। इनमें अल्मोड़ा खंड के अंतर्गत 128 नहरें और रानीखेत खंड में 87 सिंचाई नहरें हैं। कुल 215 नहरों में से 84 नहरें क्षतिग्रस्त हैं। क्षतिग्रस्त नहरों में से 36 को विभाग ने किसी तरह काम चलाऊ बना रखा था, शेष नहरों से खेतों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
अब विभाग क्षतिग्रस्त नहरों को जल्द दुरुस्त करेगा। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएस कुटियाल ने बताया कि मनरेगा योजना में 1.73 करोड़ से नहरों की मरम्मत की जाएगी, जबकि जिला योजना से अल्मोड़ा डिवीजन को 4.89 करोड़ और रानीखेत डिवीजन को 18.69 करोड़ रुपये मिल गए हैं।