{"_id":"5c3e1c0cbdec2273a032473f","slug":"171547574284-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितमंत्री ने सप्ताह के भीतर कार्रवाई का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितमंत्री ने सप्ताह के भीतर कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पांच माह का वेतन देने और आल्पस कंपनी को फिर संचालित करने और फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की भी मांग को लेकर आल्पस कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। बीते सोमवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और वित्तमंत्री प्रकाश पंत से हुई वार्ता और एक हफ्ते का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि वह लोग मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने तय समय पर कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की भी चेतावनी दी है।
गांधी पार्क में एकत्रित कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से फैक्ट्री का संचालन अपने हाथ में लेने और कर्मचारियों का पिछले पांच माह का वेतन देने की मांग की है। श्रमिक संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी ने बताया कि मांगों के संबंध में सोमवार को विधानसभा उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री प्रकाश पंत को भी ज्ञापन दिया गया था और वित्तमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कर्मचारियों ने अभी आंदोलन स्थगित नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती वह लोग आंदोलन पर डटे रहेंगे। धरना प्रदर्शन में गीता बिष्ट, माया देवी, शीला साह, मंजू बिष्ट, सीमा आर्या, हेमंत रावत, राजेश भट्ट, देवेंद्र किरौला, मंजूला साह, ममता भंडारी, विनोद पाटनी समेत काफी संख्या में कर्मचारी शामिल थे। धरना स्थल पर पहुंचकर उपपा के पीसी तिवारी, रेखा धस्माना, जन अधिकार मंच के त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, पंकज वर्मा, चंद्रशेखर जोशी, प्रमोद साह, गिरीश कर्नाटक, घनश्याम जोशी आदि ने भी समर्थन दिया।