{"_id":"5c3cdc69bdec2273673658da","slug":"171547492457-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया पर भड़के द्वाराहाट क्षेत्र के जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया पर भड़के द्वाराहाट क्षेत्र के जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्टा का राजकीय कन्या इंटर कालेज उभ्याड़ी में विलय किए जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। विद्यालय विकास संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर मामले में 15 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा गया है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्टा की यदि राजकीय इंटर कालेज उभ्याड़ी में विलय की प्रक्रिया की जाती है तो कन्या इंटर कालेज उभ्याड़ी में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को वहीं रहने दिया जाए। उन्हें दो वर्ष में अन्य समायोजित किए जाने की बात पर भी क्षेत्रवासियों ने रोष जताया। कहा कि यह क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों की अध्ययनरत बालिकाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का यह एकमात्र बालिका विद्यालय है। अन्य बालिका विद्यालय 14 से 22 किमी दूर है। कहा कि यह बालिका विद्यालय को बंद करने की साजिश है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में समिति अध्यक्ष बचे सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष दान सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष शोभा देवी, प्रधान राजेंद्र राम, बचुली देवी, चंद्रा देवी, मनोहर, ललित मोहन पांडेय, दीपिका बिष्ट सहित तमाम जनप्रतिनिधि शामिल थे।