{"_id":"5c3cd960bdec227376726acc","slug":"171547491680-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर नगर में जुलूस निकालेगी उपपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर नगर में जुलूस निकालेगी उपपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की यहां हुई बैठक में पार्टी के दसवें स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि पार्टी 17 जनवरी को भू माफियाओं, पूंजीपतियों को राज्य की जमीन लूटने के लिए बने भू कानून को लेकर वृहद गोष्ठी करेगी और 18 मार्च को नगर में जुुलूस निकाला जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने विकास प्राधिकरण को जबरन थोपे जाने की निंदा की। बागेश्वर उत्तरायणी में इस कानून की प्रतियां बहाने के आंदोलन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की।
उपपा कार्यालय में हुई गोष्ठी में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य बनने के बाद यहां के प्राकृतिक संसाधनों की जमकर लूट हुई है। और जिस तरह त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने जिस तरह पूंजीपतियों, माफियाओं को कृषि भूमि लुटाने का जो कानून पास किया है उससे उत्तराखंडी समाज की बर्बादी तय है। बैठक में वक्ताओं ने सरकार से आल्पस फैक्ट्री का संचालन अपने हाथ में लेने की भी मांग की। अध्यक्षता केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा ने और संचालन गोपाल राम ने किया। बैठक में अमीनुर्रहमान, रेखा धस्माना, मनोज पंत, विमला आर्या, शशि उनियाल, आशेक साह, राजू गिरी आदि मौजूद थे।