{"_id":"5c041a68bdec22418130b0fb","slug":"171543772776-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ दो परीक्षाएं होने से छात्र-छात्राओं में असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ दो परीक्षाएं होने से छात्र-छात्राओं में असमंजस
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के पीजीडीजीसी के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 15 से 21 दिसंबर के मध्य होनी है। इसी बीच नेट की परीक्षा भी है। एक साथ दो परीक्षाएं होने से छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी है। एक परीक्षा छूटने पर छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेज कर परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पीजीडीजीसी के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 15 से 21 दिसंबर के मध्य होनी है। कई छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि पीजीडीजीसी और यूजीसी नेट की परीक्षा एक साथ होने से कई छात्र-छात्राओं की एक परीक्षा छूट जाएगी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग की है ताकि छात्र-छात्राएं दोनों परीक्षा में शामिल हो सकें। उन्होंने इस मामले में कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ महासचिव अक्षय कुमार टम्टा, छात्रा उपाध्यक्ष अंजलि बिष्ट, कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, पूर्व महासचिव आशीष पंत आदि शामिल हैं।