{"_id":"5c0184e8bdec22417e300787","slug":"171543603432-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी- बोर्ड ने गुरुड़ाबांज चाय बागान में खोला टी-हट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी- बोर्ड ने गुरुड़ाबांज चाय बागान में खोला टी-हट
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड टी-बोर्ड ने गुरुड़ाबांज स्थित चाय बागान में टी-हट शुरू कर दिया है। यहां पर पहुंचने वाले पर्यटकों को चाय टेस्ट कराई जाएगी। इसके अलावा पर्यटक और अन्य लोग यहां से चाय भी खरीद सकेंगे। इससे जहां क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं उत्तराखंड-टी बोर्ड की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
सरकार की चाय बागानों के माध्यम से भी पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। धौलादेवी ब्लाक के गुरुड़ाबांज में करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में उत्तराखंड-टी बोर्ड ने चाय बागान विकसित किया है। सड़क से लगे इस बागान में टी-बोर्ड ने जिला योजना से मिली एक लाख रुपये की धनराशि से टी-हट की स्थापना की है। यहां आने वाले पर्यटकों जहां चाय टेस्ट कराई जाएगी। वहीं पर्यटक चाय बागान का भ्रमण भी कर सकेंगे। साथ ही टूरिस्ट फोटोग्राफी भी कर सकेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि टी-हट के समीप मोबाइल शौचालय भी स्थापित किया जाएगा, ताकि वहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी और गुरुड़ाबांज समेत जागेश्वर क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा कौसानी के समीप छानी गांव में भी चाय बागान में टी-हट स्थापित करने की योजना है।