फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   किसानों को आजीविका वृद्धि, पर्यावरण और जल संवर्धन की जानकारी दी

किसानों को आजीविका वृद्धि, पर्यावरण और जल संवर्धन की जानकारी दी

Thu, 29 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
किसानों को आजीविका वृद्धि, पर्यावरण और जल संवर्धन की जानकारी दी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में इन हाउस परियोजना के तहत हवालबाग विकासखंड के मलेरा एवं ज्योली गांव के किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में किसानों को संबोधित करते हुए संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक और परियोजना निदेशक डॉ. आरसी सुंदरियाल ने कृषकों को भूमि में आधुनिक, सरल एवं कम खर्चीली तकनीकों अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय संसाधनों का उचित प्रबंधन करते हुए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण में सुधार करने, सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्रामीण तकनीकी परिसर की नोडल अधिकारी डॉ. हर्षित पंत ने परिसर के अंतर्गत आयोजित करायी जाने वाली गतिविधियों और प्रशिक्षणों के बारे में बताया। डॉ. दीपा बिष्ट ने समन्वित मत्स्य पालन द्वारा आय अर्जन के बारे में, मनीषा पिमोली व डीएस बिष्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को छोटे क्षेत्र में लगाए जाने वाले विभिन्न तकनीकों के द्वारा आय प्राप्त करने बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में परियोजना में शामिल दीप्ति भोजक, भावना सत्यवली, महेश राम, संजीव आर्या आदि के अलावा कृषकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed