फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा महोत्सव के लिए 30 तक पंजीकरण कराएं स्थानीय सांस्कृतिक दल

अल्मोड़ा महोत्सव के लिए 30 तक पंजीकरण कराएं स्थानीय सांस्कृतिक दल

Thu, 27 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा महोत्सव के लिए 30 तक पंजीकरण कराएं स्थानीय सांस्कृतिक दल

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव में सांस्कृतिक आयोजनों के सफल संचालन के लिए हुई बैठक में तय हुआ कि महोत्सव में स्थानीय सांस्कृतिक दलों का सहयोग भी लिया जाएगा। ऐसे दलों से रविवार 30 सितंबर तक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दल का नाम, दल नायक का नाम पंजीकृत कराना होगा। इसके अलावा कलाकारों की संख्या और सीडी उपलब्ध कराने को कहा गया।


अध्यक्षता करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक जुलूस मुख्य बाजार में निकाला जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि कमेटी द्वारा सांस्कृतिक दलों को जो भी मंच उपलब्ध कराया जाएगा। वह उसमें कार्यक्रम करने के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संचालन डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद ने किया। बैठक में शेखर जोशी, प्रकाश भट्ट, देवेंद्र भट्ट, विनोद कुमार, गोकुल सिंह बिष्ट, विमला बोरा, रमेश लाल, गीता सिराड़ी, अनीता रावत, राजेंद्र प्रसाद, पूरन बोरा, रमेश बहुगुणा, दयानंद कठायत, कैलाश गुरुरानी, अजीत कार्की, दीपक पांडे, मनमोहन चौधरी, विभू कृष्णा, यूसुफ तिवारी, डा. विद्याल कर्नाटक, गोपाल चम्याल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed