फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बरसात में अस्थायी टैंट में रहने को मजबूर हैं बूढ़ाधार के लोग

बरसात में अस्थायी टैंट में रहने को मजबूर हैं बूढ़ाधार के लोग

Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बरसात में अस्थायी टैंट में रहने को मजबूर हैं बूढ़ाधार के लोग

विज्ञापन
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के गांव चलो अभियान के तहत मंच के सदस्यों ने आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील भैंसियाछाना ब्लाक के बूढ़ाधार गांव का भ्रमण किया। इस दौरान हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2010 की आपदा में कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब से प्रभावितों को विस्थापित नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि भूस्खलन से गांव के कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। बरसात के दिनों में खतरा बना रहता है। ग्रामीण भय के साये में रात बिताने को मजबूर हैं। 2010 में तत्कालीन डीएम ने प्रभावितों के पुनर्वास का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उन्हें विस्थापित नहीं किया गया है। हर साल बरसात में टेंट की अस्थायी व्यवस्था कर दी जाती है ताकि प्रभावित पुनर्वास की मांग न कर सके। मंच ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। मंच के निरंजन पांडे ने बताया कि डीएम ने 14 दिन के भीतर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शनिवार को तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी प्रभावित गांव का दौरा करेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रामीणों को तुरंत टेंट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला, सरपंच देव सिंह भोजक, निरंजन पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गोविंद राम, ललित मोहन पंत, जोगा राम, गोपाल राम, वंशी राम, बल्ला राम, कलावती देवी, विनोद कुमार, किशोर कुमार, अमित चौधरी, कमला जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed