{"_id":"5b4e28c04f1c1b4f748b5547","slug":"171531848896-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में शुद्ध जलापूर्ति कराए जल संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में शुद्ध जलापूर्ति कराए जल संस्थान
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की हुई बैठक में संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने जल संस्थान से शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की।
कोसी से हवालबाग तक नदी के किनारे जानवरों और लोगों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। जल संस्थान और जल निगम इस पर जल्द अंकुश लगाए। तय हुआ कि इस संबंध में जिला प्रशासन को भी सूचित किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य रूप सिंह बिष्ट ने राजा पृथ्वी राज चौहान, महाराणा प्रताप की वीरता पर प्रकाश डाला। पूर्व कमांडेंट एमएस नेगी ने संस्था को ब्लॉक और ग्राम स्तर पर सक्रिय करने, प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर सदस्यता बढ़ाने को एकजुटता से कार्य करने को कहा। साथ ही ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए जिला स्तर से एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर जोर दिया।
संरक्षक डॉ. एसएस पथनी ने जिले को बुद्धिजीवियों का गढ़ बताते हुए कहा कि सभी को बुद्धि, विवेक और दूर दृष्टि से काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हर सिंह सिंराड़ी और संचालन महासचिव लक्ष्णम सिंह बोरा ने किया। बैठक में पूरन सिंह ऐरी, महिपाल सिंह मेहता, आनंद सिंह सतवाल, पूरन सिंह नयाल, दीवान सिंह खनी, शेर सिह बिष्ट, अमित बिष्ट, चंदन सिंह पवार, हयात सिंह गैड़ा, बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।