फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस के खिलाफ भाजपाई पंत पार्क में धरने और उपवास पर बैठे

कांग्रेस के खिलाफ भाजपाई पंत पार्क में धरने और उपवास पर बैठे

Thu, 12 Apr 2018 10:11 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ भाजपाई पंत पार्क में धरने और उपवास पर बैठे
अल्मोड़ा। कांग्रेस पर लगातार तेइस दिन तक संसद सत्र बाधित करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में उपवास पर बैठे।
विज्ञापन


सभा में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने पांच मार्च से शुरू हुए संसद सत्र को लगातार बाधित किया और सरकार के काम को बाधा डाली। आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने पर आमादा है उसे देश के विकास और जनता से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व नियोजित रणनीति के तहत पहले दिन से ही संसद को बाधित करने का काम किया। विपक्ष को डर था कि चर्चा में कहीं उसकी पोल नहीं खुल जाए। वहीं भाजपा सासंदों ने ऐतिहासिक निर्णय लिया कि संसद बाधित रहने की अवधि का वेतन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्र के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। कांग्रेसी अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संचालन जिला महामंत्री रवि रौतेला और प्रेम शर्मा ने किया।


इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, सुभाष पांडे, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, आनंद डंगवाल, सुरेंद्र मेहता, अजीत कार्की, कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, महेश नयाल, विद्या बिष्ट, राजीव गुरुरानी, मनोज वर्मा, आनंद कनवाल, दीप टम्टा, ख्याली पांडे, दर्शन रावत, मीना भैसोड़ा, शैलेंद्र साह, सुरेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed