{"_id":"5aa565064f1c1b8c778b4eb3","slug":"171520788742-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल कौसानी को जाने वाली सड़क की दशा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल कौसानी को जाने वाली सड़क की दशा खराब
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सरकार पर्यटक स्थलों में सुविधाएं दुरुस्त करने के दावे जरूर कर रही है, लेकिन सरकार के दावे धरातल पर नहीं उतर रहे हैं। पर्यटन सीजन निकट है पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। सड़क में कई स्थानों पर डामर उखड़ गया है और गड्ढे बने हुए हैं। वहीं मोबाइल केबल डालने को की गई खुदाई से निकली मिट्टी से सड़क किनारे स्थित नालियां भी बंद हैं पर संबंधित विभाग सड़क की दशा सुधारने को ध्यान नहीं दे रहा है।
अल्मोड़ा से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ने वाली सड़क करीब 52 किमी लंबी है। यह मार्ग कोसी, मनान, सोमेश्वर होते हुए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ता है। कोसी से आगे करीब चालीस किमी हिस्से में इस सड़क की स्थित काफी बदहाल है। सड़क में जगह-जगह डामर उखड़ा हुआ है और सड़क ऊबड़-खाबड़ बनी हुई है जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खासकर छोटे चौपहिया और दोपहिया सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने सड़क की दशा सुधारने और सड़क किनारे पड़ी मिट्टी के ढेर हटाने की मांग की है। इधर विभाग के अवर अभियंता संजय कनवाल ने बताया कि सड़क सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।