{"_id":"59465d8a4f1c1b9b488b4626","slug":"171497783690-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किशोर का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता किशोर का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता किशोर का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं
अल्मोड़ा। नगर के ओढ़खोला में किराए के मकान में रहने वाला बिहार मूल का एक छात्र तीन दिनों से घर से लापता है। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। लापता किशोर विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा में नवीं कक्षा में पढ़ता है। परिजनों ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
बिहार के सिरकलति निवासी लक्ष्मण साह यहां ओढ़खोला में चंद्रलाल के मकान में पिछले 18 सालों से किराये पर रहता है। वह नगर में सब्जी की दुकान चला कर और मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके पुत्र लवकुश कुमार (14) और भूआल (12) विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में क्रमश: कक्षा नौ और आठ में पढ़ते हैं। लक्ष्मण साह ने बताया कि 16 जून को प्रात: वह बाजार की तरफ आ गया और दोनों बच्चों को स्कूल जाने को कह गया। करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी के बाद छोटे बेटे भूआल ने बताया कि लवकुश आज स्कूल नहीं आया था और कमरे पर भी नहीं है। परिजनों ने कई जगह ढूंढखोज की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं लग सका। लक्ष्मण साह ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।