फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू की

प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू की

Thu, 15 Jun 2017 11:08 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू की
प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कीं
विज्ञापन

अल्मोड़ा। प्रशासन ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। 21 जून को योग दिवस के अवसर पर एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड स्थित सिमकनी मैदान में सुबह सात से आठ बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा।
एडीएम ने बताया कि योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए योग सप्ताह शुरू हो गया है जो कि 21 जून तक चलेगा। 19 और 20 जून को योगा का पूर्वाभ्यासकिया जाएगा। विभागीय अधिकारयिों सहित अन्य लोगों द्वारा वॉक फार योगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए डा.अजीत तिवारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को मैदान की सफाई और अपर मुख्य पंचायत अधिकारी को डस्टबीन रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान पेयजल उपलब्ध कराएगा। योगाभ्यास में स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। पर्यटन और आयुर्वेदिक विभाग को 19 जून तक होने वाले वॉक फार योगा कार्यक्रम के लिए विभाग वार टीम गठित करने को कहा। योग दिवस कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सहयोग करने को कहा। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सधिकारी डा. योगेश पुरोहित, डीईओ माध्यमिक एचबी चंद, ईई लोनिवि एसके गर्ग, एसएसजे परिसर योग विभाग के डा. नवीन चंद्र भट्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, मनोरंजन कर निरीक्षक गौरव पंत, प्रभारी ईओ पालिका शिखा आर्या, पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed