फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   17 rural motorways in Almora closed due to rain, affecting over 20,000 people

Almora News: बारिश से अल्मोड़ा के 17 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद, 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
17 rural motorways in Almora closed due to rain, affecting over 20,000 people
मलबा हटाने के लिए जुटीं जेसीबी मशीनें, भीकियासैंण में दर्ज की गई सर्वाधिक 65 मिमी वर्षा
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। विभिन्न स्थानों पर पहाड़ियों से भारी मलबा और बोल्डर (चट्टानें) गिरने के कारण सोमवार को जिले के 17 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है और उन्हें दैनिक आवश्यकताओं के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर या पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।
रविवार रात और सोमवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में दूध, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बंद मार्गों पर जेसीबी मशीनों और अन्य भारी मशीनें तैनात कर मलबा हटाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी मोटर मार्गों को जल्द से जल्द सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, खराब मौसम को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ग्रामीण मार्ग हैं बंद
दाड़िमखोला से सकनियाकोट मोटर मार्ग
देघाट से चिन्तोली मोटर मार्ग
चिल सिंधियामल्ला-तड़कोट मोटर मार्ग
मजखाली से दिगोटी-मजेठी मोटर मार्ग
सोनी तितालीखेत-चमड़खान मोटर मार्ग
नौकुचिया से रणथमल मोटर मार्ग
पैसिया से मल्ला गढ़कोट मोटर मार्ग
रतखाल-खाल्यौं मोटर मार्ग
बांडीकोट से खूसा मोटर मार्ग
डुंगरा जिगोली से तोली जिगोली मोटर मार्ग
सौनधार पनुवाद्योखन मोटर मार्ग
पारकोट से जाख बैनाली मोटर मार्ग
हरडा से नेल पिनाकोट मोटर मार्ग
हरडा-शीतलाखेत मोटर मार्ग
तलारी से तया मोटर मार्ग
डढोली पूनाकोट मोटर मार्ग
सेराघाट-कुंजकिमोली मोटर मार्ग
----------------------------------------
पिछले 24 घंटे में वर्षा (मिमी)
अल्मोड़ा – 52.2 मिमी
रानीखेत – 18.3 मिमी
चौखुटिया – 51.0 मिमी
द्वाराहाट – 47.0 मिमी
सोमेश्वर – 35.0 मिमी
मासी – 8.5 मिमी
भिकियासैंण – 65.0 मिमी (सर्वाधिक)
ताकुला – 49.0 मिमी
भैंसियाछाना – 39.5 मिमी
शीतलाखेत – 45.5 मिमी
जैंती – 33.0 मिमी
जागेश्वर – 24.5 मिमी
सल्ट – 29.5 मिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed