{"_id":"65f74778098048301c09e995","slug":"17-carton-liquor-seized-almora-news-c-232-1-alm1001-109622-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लमगड़ा में कार से बरामद हुई 17 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लमगड़ा में कार से बरामद हुई 17 पेटी शराब
Mon, 18 Mar 2024 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
लमगड़ा में एक कार से बरामद अवैध शराब की पेटी। पुलिस विभाग
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सीज, एक युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। पुलिस ने लमगड़ा में एक कार से शराब की अवैध रूप से ले जाई जा रहीं 17 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर कार सीज की है। लमगड़ा में पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने पुभांऊ गांव के पास भनौली से आ रही एक हरियाणा नंबर की कार को रोका और तलाशी ली। कार से अवैध शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी कार चालक पुभांऊ निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कहा कि आरोपी लोकसभा चुनाव के दौरान शराब को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। शराब कहां से लाई जा रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है।