{"_id":"5cbe009fbdec223c992772bc","slug":"161555955871-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलों से ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी और फलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलों से ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी और फलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रविवार सायं हुई ओलावृष्टि से जिले के हवालबाग, लमगड़ा, सोमेश्वर, धौलछीना, शहरफाटक क्षेत्रों में सब्जियों और फलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। उद्यान और कृषि विभाग द्वारा नुकसान की क्षति के आकलन के निर्देश संबंधित क्षेत्रों के कार्मिकों को दिए हैं।
गत सायं जिले के ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि से तुरई, कद्दू, शिमला मिर्च, गोभी, बैगन, भिंडी आदि को नुकसान पहुंचा है। लमगड़ा, शहरफाटक, काकड़ीघाट क्षेत्र में नाशपाती, आडू, सेब, पलम के फलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
उधर धौलछीना क्षेत्र के गांवों में ओले गिरने से सब्जी के पौधों को क्षति पहुंची है। बारिश और ओलावृष्टि ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार हो रही गेहूं की फसल के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रही है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने से काश्तकार परेशान हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि ओलावृष्टि से सब्जी और फलों को हुई क्षति के आकलन के निर्देश ब्लॉकों में तैनात कार्मिकों को दिए गए हैं।