{"_id":"5cbe009cbdec22142a721d06","slug":"161555955868-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर रोगियों के लिए पैलीएटिव केयर ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर रोगियों के लिए पैलीएटिव केयर ओपीडी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कैंसर से ग्रसित रोगियों के कष्ट को अब यहां बहुत हद तक कम किया जा सकेगा। इसके साथ ही असाध्य और लंबी बीमारी से जूझ रहे रोगियों के परिवार वालों को भी समय से उचित सलाह मिल सकेगी। सोमवार को यहां जिला अस्पताल में पैलिएटिव (प्रशामक) केयर ओपीडी शुरू हुई। पहले दिन ओपीडी शून्य रही और एक भी कैंसर रोगी नहीं पहुंचा।
प्रशामक केयर ओपीडी प्रभारी डॉ. अखिलेश ने बताया कि कैंसर रोगियों को विशेष उपचार की जरूरत होती है। कैंसर रोगियों को शरीर के किस हिस्से में दर्द हो रहा है इसका आभास नहीं होता बल्कि पूरे शरीर में दर्द का अनुभव होता है। इसे क्रानिक पेन भी कहते हैं।
कैंसर के रोगियों के इलाज की सुविधा अल्मोड़ा में नहीं है लेकिन मरीज के शरीर में असहनीय पीड़ा से बचाने का प्रयास प्रशामक केयर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए आने वाले कैंसर रोगियों को पुराना रिकार्ड भी साथ में लाना होगा। उन्होंने बताया कि कैंसर रोगियों को यह दवा जिला अस्पताल में निशुल्क प्रदान की जा रही है। सोमवार को पहले दिन मरीज नहीं पहुंचे।