फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दो दिन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की जांची 6596 कापियां

दो दिन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की जांची 6596 कापियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की जांची 6596 कापियां

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। दो दिन में बोर्ड की 6596 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्र में 257 शिक्षकों से 238 शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे हैं। 19 शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। इसकी सूचना बोर्ड कार्यालय को भेजी गई है।

केंद्र के उप नियंत्रक प्रमोद कुमार टम्टा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में दो दिन में हाईस्कूल की 2965 और इंटरमीडिएट की 3631 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। हाईस्कूल और इंटर कालेज के 198 परीक्षक पहुंच चुके हैं। साथ ही आठ परीक्षकों की ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाई गई। इसके अलावा 32 अंकेक्षक ने भी केंद्र में उपस्थिति दी है। केंद्र में कुल 257 शिक्षकों में से 238 शिक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। बोर्ड से ड्यूटी पर लगाए गए 10 शिक्षकों ने मेडिकल लगाया है। रविवार को जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण नहीं हुआ। उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण सोमवार से किया जाएगा।
विज्ञापन



अनुपस्थित चल रहे 24 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के दूसरे दिन 4700 कापियां जांची गई। बीईओ हिमांशु नौगाई ने बताया 139 परीक्षकों में से 21 परीक्षक और 14 उप प्रधान परीक्षकों में से तीन अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जो अध्यापक मूल्यांकन में शामिल नहीं हो रहे हैं उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है और मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो उसके लिए उनकी जगह पर प्रतीक्षारत अध्यापकों को बुलाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed