{"_id":"5c82ae83bdec2214530f8f66","slug":"161552068227-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल से लापता देवकी देवी का पता लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल से लापता देवकी देवी का पता लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उपपा की महिला शाखा के एक शिष्टमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात करके जालली निवासी देवकी के 2013 से लापता होने के मामले में आज तक उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या को बताया कि देवकी देवी 14 फरवरी 2013 से लापता है। देवकी देवी के गायब होने के बाद उसके पति ने परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। जबकि देवकी के मायके वालों को आशंका है कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में राजस्व पुलिस क्षेत्र जालली में एफआईआर दर्ज की गई है और बाद में इसे पुलिस में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन आज तक इसमें कोई जांच नहीं हुई है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
शिष्ट मंडल के सदस्यों ने कहा कि यदि इस मामले में तुरंत जांच करके आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक से मिलने वालों में देवकी देवी की मां और पूर्व प्रधान पुष्पा रावत, खष्टी देवी उपपा से जुड़ी अधिवक्ता रंजना सिंह, वंदना कोहली आदि शामिल थे। पुलिस उपाधीक्षक कमल राम ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।