{"_id":"5c7c1ca1bdec22736e4ed9c9","slug":"161551637665-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय योग ओलंपियाड में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय योग ओलंपियाड में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लाक संसाधन केंद्र में ब्लाक स्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट ने कहा कि योग सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन शैली के लिए आवश्यक है। उप शिक्षाधिकारी डीएल आर्य ने शिक्षकों से योग को कुछ दिनों की गतिविधि न बनाकर बच्चों की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
योग ओलंपियाड में उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें छह से आठ तक के बच्चों के बीच षटकर्म, आसन, प्राणायाम, मुद्रा की प्रतिस्पर्धा हुई। बालिका वर्ग में प्राची ने धनुरासन में प्रथम, दीक्षा राणा ने चक्रासन में द्वितीय तथा रुचि पांडे ने सूर्य नमस्कार में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रवि पांडे, विजय नेगी, वंश ने हलासन, तड़ासन ओर गौमुखासन में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा रोशन, विवेक, करन, हिमांशी, रुचित, इंदिरा रोशन, जगदीश, विशाल, मनीषा, हिमांशी, इंदिरा आदि ने भी विभिन्न क्रियाओं में बाजी मारी।
संचालन समन्वयक त्रिभुवन सिंह और दीपक पांडेय ने किया। इस अवसर पर पुष्कर सिंह, जगदीश त्रिपाठी, प्रकाश रौतेला, नरेंद्र राणा, कल्पना नेगी, शोभा नेगी आदि मौजूद रहे।