फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भूकंप से बचाव के लिए हिमालयी मिशन ने सुझाया बांस के सस्ते और टिकाऊ मकानों का मॉडल...

भूकंप से बचाव के लिए हिमालयी मिशन ने सुझाया बांस के सस्ते और टिकाऊ मकानों का मॉडल...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
भूकंप से बचाव के लिए हिमालयी मिशन ने सुझाया बांस के सस्ते और टिकाऊ मकानों का मॉडल...

विज्ञापन
अल्मोड़ा। भूकंप की दृष्टि से हिमालयी राज्य उत्तराखंड जोन पांच में आता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि संचित ऊर्जा के कारण हिमालयी राज्यों में आठ रिएक्टर का विनाशकारी भूकंप कभी भी आ सकता है। केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन की अल्मोड़ा इकाई ने विकल्प के तौर पर बांस के सस्ते और टिकाऊ मकानों का मॉडल सुझाया है। अगरतला में इस परियोजना को सफलता भी हासिल हो चुकी है। मात्र 80 हजार रुपये में भूकंप रोधी बांस का मकान तैयार किया गया है।

संभावित भूकंप को देखते हुए वैज्ञानिक इससे होने वाले नुकसानों को कम करने के लिए समय समय पर अनेक उपाय सुझाते रहे हैं।। राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन की अल्मोड़ा परियोजना अनुश्रवण इकाई द्वारा वन अनुसंधान केंद्र अगरतला को दी गई बॉस के सस्ते और टिकाऊ मकानों के मॉडलों की लघु परियोजना इकाई को कार्य में सफलता हासिल हुई है। क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को देखते हुए बॉस के लठ्ठों को चीरकर अन्य भवन सामग्री तैयार की गई और मॉडल के तौर पर क्षेत्र में बॉस के आठ भवन बनाए गए।
विज्ञापन

परियोजना में त्रिपुरा के ग्रामीण विकास विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का भी सहयोग लिया गया। परियोजना प्रमुख पवन के कौशिक के अनुसार 400 वर्ग फीट में बने भवन की लागत मात्र 80 हजार रुपये आती है और लगातार देखरेख करने पर यह पचास साल से अधिक समय तक टिकाऊ रह सकता है। बॉस के बनाए गए भवन अत्यधिक आकर्षक और टिकाऊ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय हिमालयी क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों का सतत उपयोग और उसे आजीविका से जोड़ने का यह अच्छा उदाहरण है। उत्तराखंड की तरह त्रिपुरा भी भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है। और यहां बॉस के भवनों का निर्माण सफल रहा है। इस प्रकार के सुरक्षित भवनों के मॉडलों को देश के अन्य राज्यों में भी उपयोग किया जा सकता है। इं. किरीट कुमार, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed