फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नगर में कुलियों और मजदूरों के बनेंगे लाइसेंस

नगर में कुलियों और मजदूरों के बनेंगे लाइसेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
नगर में कुलियों और मजदूरों के बनेंगे लाइसेंस

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में कुली, मजदूरों, राज मिस्त्रियों, श्रमिकों द्वारा लोगों से मनमानी मजदूरी वसूलना आम हो गया है। जल्द ही ऐसे श्रमिकों और मजदूरों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पालिका परिषद मजदूरों और कुलियों के लाइसेंस बनाएगी। बगैर लाइसेंस के मजदूर और कुली शहर में काम नहीं कर पाएंगे। पालिका की निश्चित दूरी पर सामान ढोने और दैनिक मजदूरी के रेट करने की भी योजना है।


शहर में कुली, मजदूरों, श्रमिकों, राज मिस्त्रियों, प्लंबरों समेत नेपाली मजदूरों द्वारा लोगों से मनमाने रेट वसूले जाते हैं। इसकी शिकायत विभिन्न संगठनों के लागों द्वारा समय-समय पर पालिका और जिला प्रशासन से की जाते रही है। पिछले दिनों पालिका परिषद ने इस पर कवायद शुरू की थी। पालिका के अधिशासी अधिकारी को जिला प्रशासन और व्यापार मंडल से समन्वय स्थापित कर रेट तय करने के लिए निर्देशित किया था। जिला प्रशासन ने पालिका को मजदूरी को लेकर लेट लिस्ट भी उपलब्ध कराई थी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि रेट तय करने को लेकर श्रम विभाग को पत्र लिखा गया था। श्रम विभाग ने बताया है कि मजदूरी के रेट तय शासन स्तर से किए जाएंगे। श्री जोशी ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed