फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सिराड़ की भावना का उतराखंड अंडर-23 महिला टीम में चयन

सिराड़ की भावना का उतराखंड अंडर-23 महिला टीम में चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिराड़ की भावना का उतराखंड अंडर-23 महिला टीम में चयन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के सिराड़ गांव निवासी भावना आर्या का उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। लेफ्टहैंड बैट्समैन भावना ने स्थानीय स्टेडियम में कोच लियाकत अली से क्रिकेट के गुर सीखे हैं। टीम में चयन होने पर सिराड़ गांव में खुशी का माहौल है।


वहीं खेल प्रेमियों ने भी भावना के चयन पर खुशी जताई है। कोच लियाकत अली ने बताया कि भावना काफी होनहार है और पिछले तीन चार साल से उनसे क्रिकेट सीख रही है। बल्लेबाजी के अलावा भावना गेंदबाजी भी करती है। इधर बीएसएफ में तैनात भावना के पिता हरीश राम ने बताया कि भावना को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है। उसका शौक पूरा करने के लिए उसे क्रिकेट सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बेटी की मेहनत पर खुशी जताई है। इधर गांव के प्रधान संजय कुमार, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी समेत क्षेत्रवासियों ने उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed