फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   टॉउन हाल और ट्रक स्टैंड का नहीं हो सका निर्माण

टॉउन हाल और ट्रक स्टैंड का नहीं हो सका निर्माण

Wed, 12 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
टॉउन हाल और ट्रक स्टैंड का नहीं हो सका निर्माण
अल्मोड़ा। लंबे समय बाद भी शहर में टॉउन हाल और ट्रक स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है, जबकि पालिका ने इसके लिए पंचधारा में भूमि भी चयनित कर रखी है। नगर पालिका परिषद ने 16.60 करोड़ का संशोधित प्रस्ताव पुन: स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है।
विज्ञापन


शहर के मध्य में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बड़ा सभागार नहीं हैं। विभिन्न संगठनों द्वारा कामचलाऊ व्यवस्था के तहत आसपास स्थित स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के मीटिंग हॉल में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं ट्रक स्टैंड नहीं होने से शिखर तिराहे पर ट्रकों से सामान उतारा जाता है। इस दौरान कई बार जाम की भी स्थिति रहती है।
विज्ञापन


शासन ने इस कार्य के लिए मार्च 2006 में 3.24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। इस धनराशि में से 2.46 करोड़ से टाउन हॉल और 77.95 लाख से ट्रक स्टैंड बनना था। पालिका को टोकन मनी के रूप में ट्रक स्टैंड के लिए 15 लाख और टाउन हॉल के लिए 24 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ने पंचधारा में ट्रक स्टैंड और टॉउन हाल निर्माण के लिए स्थान चयनित किया था। फरवरी 2009 में निविदाएं आमंत्रित कीं। यहां पर समतलीकरण का कार्य भी हुआ पर शेष धनराशि तत्कालीन पालिका बोर्ड द्वारा दूसरे मद में खर्च कर देने से यह कार्य नहीं हो सके हैं। इधर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि ट्रक स्टैंड और टाउन हॉल निर्माण के लिए पुन: 16.60 करोड़ का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed