फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अधिकारी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े: डीएम

अधिकारी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े: डीएम

Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े: डीएम
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा कलक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई दिवस पर लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर 17 शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि आपदा के दौरान कोई भी अधिकारी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े। अधीनस्थों को भी अनिवार्य रूप से तैनाती स्थल पर रहने के निर्देश जारी करें।
विज्ञापन


राजपुरा में सार्वजनिक शौचालय का पानी भवनों में आने, बाड़ीबगीचा में नाले के पानी की निकासी नहीं होने, खत्याड़ी में आपदा से हुई क्षति पर संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण करने को कहा। पालिका को यूजर चार्ज लगाते हुए सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। थपलिया बैंड में हाईमास्ट लाइट को ठीक करने, कूड़ेदानों की निरंतर सफाई करने के निर्देश दिए। सीवर का गंदा पानी भवनों में आने की शिकायत पर जल निगम और पालिका के अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिराड़ के प्रधान संजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय सिराड़ में अव्यवस्था और व्यवस्था पर शिक्षिका तैनात होने का मुद्दा रखा। बताया कि शिक्षिका समय से विद्यालय नहीं पहुंचती हैं। 25 अगस्त को शिक्षिका विद्यालय में नहीं थी। मध्याह्न भोजन के लिए मात्र चावल ही उपलब्ध है। इस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्वयं जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिकियासैंण में गौरा देवी कन्या धन योजना से 2013 से वंचित होने की शिकायत पर कहा कि जितने भी मामले हैं उन्हें जिला मुख्यालय भेजें, ताकि परीक्षण कर निरस्तारण किया जा सके। वहीं पीएमजीएसवाई से बनाई जा रही सड़क पर ग्रामीणों की आपत्ति पर एसडीएम और ईई को जांच करने को कहा। लोनिवि को सभी सड़कों में जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील विद्यालयों की सूची देने को कहा। इस अवसर पर एडीएम कैलाश टोलिया, एसडीएम विवेक राय, सीएमओ डा. विनीता साह, पीडी नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed