{"_id":"5b3125b84f1c1bf56e8b9dc3","slug":"161529947576-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या को लेकर झड़कोट के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या को लेकर झड़कोट के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
cold water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पेयजल समस्या से जूझ रहे झड़कोट के ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय मासी का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता के रवैए को लेकर रोष जताया है।
लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत झड़कोट के ग्रामीण तपती धूप में चार किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद जल संस्थान कार्यालय मासी पहुंचे। ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भागवत कथा चल रही है, लेकिन पेयजल की भीषण किल्लत के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अवर अभियंता को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि गांव की पेयजन लाइन से एक व्यक्ति को अवैध कनेक्शन दिया गया है जिसके चलते गांव की पेयजल योजना प्रभावित हो गई है। आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति पेयजल का व्यवसायिक उपयोग भी कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान भीम सिंह पटवाल, नरेंद्र पटवाल, जय पटवाल, कुंदन सिंह, तेग सिंह, चंदन लाल वर्मा, महेश सिंह, रमेश सिंह, मोहन सिंह, रामलाल वर्मा, दयाल पटवाल, गीता, चंपा, पूजा, लीला, अनिता, शांति, भागुली, रेखा बिष्ट, संदीप, अनिल, दीपक आदि थे।
प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से हुई नोक-झोंक
गांव की पेयजन लाइन सेअवैध कनेक्शन देने का आरोप