फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मेडिकल कालेज का बंद पड़ा काम फिर शुरू

मेडिकल कालेज का बंद पड़ा काम फिर शुरू

Thu, 12 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज का बंद पड़ा काम फिर शुरू
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए 10 करोड़ रुपये जारी होने के साथ ही मेडिकल कालेज के भवनों का सवा साल से बंद पड़ा कार्य दोबारा शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भी जरूरी काम शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने के लिए जरूरी भवनों का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ निर्माण निगम ने इन भवनों का निर्माण दिसंबर तक काम पूरा करने के लिए 94 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


निर्माण निगम के अधिकारियों का कहना है कि कार्य की गति बजट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
प्रदेश सरकार अल्मोड़ा में बनने जा रहे मेडिकल कालेज की कक्षाएं हर हाल में 2019 में शुरू करने का फैसला किया है। हाल ही में मेडिकल कालेज के लिए प्राचार्य की नियुक्ति भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में पारित इस साल के बजट में सरकार ने मेडिकल कालेज के लिए 72 करोड़ के बजट का प्राविधान भी कर दिया। इसके बाद बीते दिनों निर्माण एजेंसी को 10 करोड़ रुपये रिलीज हो चुके हैं। इस धनराशि के मिलने के बाद निर्माण निगम ने करीब सवा साल से बंद पड़ा काम दोबारा शुरू कर दिया है। इधर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि 2019 से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। इसे देखते हुए प्रथम वर्ष के लिए जरूरी सभी भवनों का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने के लिए 60 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। दूसरी तरफ निर्माण निगम के सहायक रेजीडेंट इंजीनियर एलएम पंत ने बताया कि भवनों का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के लिए 94 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। इसके लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 10 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं।


बेस अस्पताल में भी वार्डों को सुसज्जित करने के साथ ही लेक्चर थियेटर, हॉस्टल, सर्विस ब्लॉक आदि का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे कार्य की गति बजट की उपलब्धता पर भी निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed