{"_id":"5abd25994f1c1bd4618b45c7","slug":"161522345369-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण का गठन जनता के हितों पर कुठाराघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण का गठन जनता के हितों पर कुठाराघात
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने सोलहवें दिन भी गांधी पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने प्राधिकरण का गठन कर पर्वतीय क्षेत्र की जनता के हितों पर कुठाराघात किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण की आड़ में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री जनता की समस्याओं को अनदेखा कर लोगों का सामना करने से भी कतरा रहे हैं।
जिले के छह विधायकों की प्राधिकरण के बारे में आज तक चुप्पी जनता के प्रति उनके उदासीन रवैये को दर्शाती है। चेताया कि यदि सरकार ने शीघ्र ही प्राधिकरण का शासनादेश वापस नहीं लिया तो समिति निकाय चुनाव का बहिष्कार कर जनता के मध्य जनजागरण अभियान चलाएगी और प्रदेश सरकार का विरोध करेगी।
विज्ञापन
अध्यक्षता केवल सती ने और संचालन रमेश चंद्र आर्य ने किया। धरने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, अमित जोशी, भानु प्रकाश जोशी, प्रमोद कुमार, हेम चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, हर्ष कवनाल, मनोज सनवाल, नूर अकरम खान, त्रिलोचन जोशी, पंकज वर्मा, सुनयना महरा, आनंदी वर्मा, लीला खोलिया, राजीव कर्नाटक, दयाकृष्ण कांडपाल, पूरन चंद्र तिवारी, सुनील कर्नाटक आदि उपस्थित थे।