{"_id":"5a0336604f1c1bb6678ba524","slug":"161510159968-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा की तैयारियां पूरी
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा सोमवार 13 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। एनसीईआरटी द्वारा कक्षा तीन, पांच और कक्षा आठ की परीक्षा के लिए 173 विद्यालयों (परीक्षा केंद्रों) का चयन किया गया है। परीक्षा में कुल 2275 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें 1286 छात्राएं और 989 छात्र शामिल हैं।
परीक्षा तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए जिलाधिकारी इवा आशीष ने शिक्षा विभाग को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा की निष्पक्षता के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग से हटकर अन्य विभागों के 173 प्रेक्षकों की नियुक्ति भी की है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को परीक्षा के प्रवेश पत्रों को परीक्षा केंद्रों में पहुंचाने और उपजिलाधिकारियों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि परीक्षा पत्र सुबह परीक्षा आरंभ होने पर प्रेक्षक, प्रधानाचार्य एवं फील्ड इंवेस्टीगेटर के सामने खोले जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुविकल्प पर आधारित हैं। बैठक में एसडीएम विवेक राय, फिंचाराम चौहान, अवधेश कुमार सिंह, गोपाल राम बिनवाल, रजा अब्बास, गौरव चटवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी चंद, राय साहब यादव, पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह समेत खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, उपशिक्षा अधिकारी मौजूद थे।