{"_id":"59cbe4c24f1c1b9d538b4b46","slug":"161506534594-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टम्टा और जीना ने किया बीईओ कार्यालय भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टम्टा और जीना ने किया बीईओ कार्यालय भवन का लोकार्पण
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। 49.47 लाख से निर्मित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्याल्दे के भवन का केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक सुरेंद्र जीना ने लोकार्पण किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अल्मोड़ा जनपद शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, सैन्य के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, कौशल विकास योजना, जनधन योजना,उज्जवला योजना ,सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, दीनदयाल आवास योजना आदि के माध्यम से लोक कल्याण को प्राथमिकता देने का काम कर रही है ।
विधायक सल्ट सुरेन्द्र जीना ने कहा सरकार बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों, विद्यालयों भवनों, पेयजल योजनाओं आदि की जानकारी दी और कहा कि वह जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए कृत संकल्प हैं। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्याल्दे पहुंचने पर मंत्री और विधायक का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया । कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, बीईओ केएस रणा, ह्दयेश मेहरा, भीम सिंह, गौरीशंकर, राधा रमण, महेश्वर मेहरा, पूरन रजवार, दिनेश जोशी, दौलत खाती, गीतारानी, चंपा नेगी, प्रेमगिरी आदि मौजूद थे।