फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   16 nominations, voting 18

16 को नामांकन, 18 को मतदान

Mon, 09 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद नैनीताल के निर्वाचन के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव प्रक्रिया इस बार एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में होगी। परिषद के छह पदों के लिए नामांकन 16 फरवरी को होंगे। 18 फरवरी को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसमें कुमाऊं विवि से संबद्ध परिसरों और महाविद्यालयों के विवि प्रतिनिधि मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि छात्र परिषद नैनीताल के चुनाव अधिकारी और एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। कुमाऊं विवि छात्र परिषद के लिए अध्यक्ष, छात्र उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में होगा।
विज्ञापन


 नामांकन 16 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक, नाम वापसी अपराह्न 1:45 बजे से 2:30 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 2:45 बजे से 3:45 बजे तक होगी। इसके बाद शाम चार बजे अर्ह प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 18 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक, तत्पश्चात मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुमाऊं विवि छात्र परिषद चुनाव के लिए अर्हताएं

- छात्र परिषद पदों के लिए वही विद्यार्थी अर्ह होंगे, जिन्होंने लिंगदोह समिति की सिफारिश लागू होने के सत्र 2007-08 से आज तक किसी भी पद के लिए विवि परिसर और महाविद्यालयों में छात्रसंघ, विवि परिषद के लिए चुनाव नहीं लड़ा हो।

- नामांकन के समय प्रत्याशियों को परिसर निदेशक अथवा महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा निर्गत पूर्व में कोई भी चुनाव नहीं लड़ने का प्रमाण पत्र मूल रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- संस्थागत छात्र होने का मूल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
- प्रत्याशी को सत्यापित फोटो परिचय पत्र भी उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed