फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छटनी मैसेज से गुस्साए बीएसएनएल श्रमिक करेंगे कार्य बहिष्कार

छटनी मैसेज से गुस्साए बीएसएनएल श्रमिक करेंगे कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
छटनी मैसेज से गुस्साए बीएसएनएल श्रमिक करेंगे कार्य बहिष्कार
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने और श्रमिकों की छटनी मैसेज से गुस्साए बीएसएनएल कैजुअल एंड कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने पांच जुलाई से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। कहा कि कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा। आवाज उठाने पर छटनी करने की चेतावनी दी जा रही है। जिसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


एसडीओ के जरिये प्रधान महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना है कि वह लोग लंबे समय से ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद श्रमिकों को समय पर भुगतान नहीं किया जाता। ठेकेदार द्वारा ईपीएफ की राशि खातों में जमा नहीं की जा रहा है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार ने निगम से अपनी प्रतिपूर्ति राशि भी वापस ले ली है। यूनियन कई बार अधिकारियों के से आग्रह कर चुकी है, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कहा कि कि एसएसए अल्मोड़ा में दो ठेका एजेंसियां कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप टेक्नोक्राफ्ट एजेंसी के अधीन कार्यरत श्रमिकों को ठेकेदार ने पिछले चार माह से जबकि मोहन मशीनरी एजेंसी ने छह माह से श्रमिकों का भुगतान नहीं किया है। उल्टा यूनियन को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा जा रहा है कि 14 श्रमिकों की छटनी की जाएगी। यूनियन इसको कतई स्वीकार नहीं करेगी। छटनी का मैसेज वापस नहीं लिया जाता तो पांच जुलाई से श्रमिक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, सचिव खजान चंद्र जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed