{"_id":"5d067f008ebc3e0da62ae46b","slug":"156070680414-almora-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की राजधानी गैरसैँण बनाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की राजधानी गैरसैँण बनाई जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि दल का जिला सम्मेलन 30 जून को होगा। जिसमे जिला कमेटी का चुनाव भी कराया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि अब तक जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध अथवा केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा नामित व्यक्ति को नियुक्त किया जाता रहा है, किंतु इस बार जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं से 25 जून तक जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन और कमेटी के गठन के लिए सुझाव मांगे गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस के धन बल, जन बल और सत्ता की चकाचौंध के मोहजाल मे फंसी जनता को पुन: संघर्ष के रास्ते पर लाने की रणनीति उक्रांद तैयार करेगा। ताकि राज्य की राजधानी गैरसैण बनाए जाने, राज्य को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने और विधानसभा, पंचायत क्षेत्रों के भौगोलिक आधार पर परिसीमन के लिए जनता का सहयोग लिया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कृषि की समस्या से जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिलाध्यक्ष दीवान बनौला ने कहा कि नगरखान, मौनी, गिरचोला में पेयजल की कमी को देखते हुए प्रतिदिन टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाए। बैठक मे केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, गिरीश साह, दीवान बनौला, केएल आर्य, गोपाल मेहता, गिरीश नाथ गोस्वामी, दिनेश जोशी, शविराज बनौला, हरीश जोशी आदि उपस्थित थे।