{"_id":"5d0531de8ebc3e01e6626d20","slug":"156062152218-garud-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी और बैजनाथ पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी और बैजनाथ पर्यटकों से गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मैदानी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ने से इन दिनों पर्यटन नगरी कौसानी और बैजनाथ में पर्यटन सीजन जोरों पर चल रहा है। कौसानी के अधिकांश होटल पैक चल रहे हैं। हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैजनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
कौसानी में कुछ होटल तो 25 जून तक लिए अग्रिम बुकिंग में चल रहे हैं। बैजनाथ का पर्यटक आवास गृह भी पैक चल रहा है। बैजनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए कौसानी से रोेज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के प्रबंधक इंद्र बिष्ट ने बताया कि बैजनाथ का पर्यटक आवास गृह इन दिनों पैक चल रहा है। बैजनाथ मंदिर समूह के सचेतक भगवत गिरी गोस्वामी, केदारनाथ मंदिर बैजनाथ के पुजारी प्रकाश गिरी, बैजनाथ मुख्य मंदिर के महंत पूरन गिरी ने बताया कि मंदिर के दर्शन करने इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ब्यूरो