{"_id":"5d052d2f8ebc3e247e2b4ecc","slug":"15606203248-almora-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के आने की सूचना पर इतने भयभीत क्यों हो गए थे तीनों ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के आने की सूचना पर इतने भयभीत क्यों हो गए थे तीनों ?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं हट पाया है कि ताकुला के चुराड़ी गांव में मां और दो बच्चों ने जहर क्यों खाया। आखिर इतना बड़ा तनाव क्या था कि पिता के घर पहुंचने की सूचना मिलने पर तीनों ने जान देने का फैसला कर लिया। कुल मिलाकर यह बात सामने आ रही है कि पिता के घर आने की सूचना मिलने पर तीनों ने किसी बात से भयभीत होकर ऐसा निर्णय लिया।
लोग दबी जुबान इतना जरूर कह रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। इधर पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के मोबाइल फोन जांच के लिए ले लिए हैं और कॉल डिटेल आने के बाद भी घटना के कारणों के बारे में काफी हद तक स्पष्ट हो जाने की उम्मीद है।
यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अस्पताल में भर्ती लड़की (आशा) के होश में आ जाने के बाद आत्महत्या के कारणों से पर्दा हट सकता है। इसलिए पुलिस आशा के होश में लौटने का भी इंतजार कर रही है। ग्रामीणों से बात करके एक बात सामने आ रही है कि पिता के घर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद ही मां ने तुरंत बेटे और बेटी को जहर दिया और खुद भी जहर पी लिया।
विज्ञापन
जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों ने किसी बात से भयभीत होकर ऐसा दिल दहलाने वाला फैसला लिया। आशा इस बार दसवीं में फेल भी हो गई थी। बताया गया है कि इस कारण भी परिवार में तनाव चल रहा था। ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पत्नी के चरित्र आदि को लेकर भी गांव में किसी को कोई शक नहीं है।