{"_id":"5d052d268ebc3e247e2b4ec9","slug":"1560620314220-almora-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बड़े बकाएदारों से वसूली करेगा जिला सहकारी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बड़े बकाएदारों से वसूली करेगा जिला सहकारी बैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक प्रबंधन समिति की बैठक में बैंक के क्रिया कलापों की समीक्षा की गई। बैठक में आने वाले वित्तीय वर्ष में बैंक का लाभ छह करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में ऋण वसूली की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए 20 बड़े बकाएदारों (एनपीए खाताधारकों) से सरफेसी एक्ट 2002 के तहत वसूली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य एनपीए ऋण खातों की वसूली पर भी जोर दिया गया।
बैठक में बताया गया कि 2017-18 में बैंक की कुछ शाखाएं घाटे में थीं और बैंक का लाभ भी कम था, लेकिन 2018-19 में अधिकतर शाखाएं लाभ प्राप्त कर रही हैं। जिसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की सराहना की गई। साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए।
बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल ने कहा कि किसानों के हितों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को शत-प्रतिशत क्रियान्वित करके किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बैंक प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और बैंक के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।