{"_id":"5d03e0b58ebc3e1c73284ea1","slug":"156053521019-almora-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति को कानून के प्रति रहना होगा जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति को कानून के प्रति रहना होगा जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लमगड़ा ब्लॉक के जीआईसी कनरा और ग्राम पंचायत सत्यूं में विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कानून के प्रति जागरूक रहना होगा।
जीआईसी कनरा में लगे शिविर में उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में लैंगिक अपराधों से संबंधित कमेटियां नहीं बनी हैं। जिससे कि शिक्षकों से संबंधित मामले न्यायालय में आ रहे हैं, जो गंभीर है। स्कूलों में लैंगिक अपराध के जो मामले हो रहे हैं उन पर गंभीरता से ध्यान दिया जाय। तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए लिखित रिपोर्ट थाने में करें। डीईओ माध्यमिक एचबी चंद ने शिक्षा का अधिकार कानून की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आरटीई कानून हर बच्चे को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने का अधिकार देता है। बीईओ तारा सिंह, प्रधानाचार्य डीआर आर्या, एनवाईके के समन्वयक नवल सिंह, प्रधान भुवन पांडे, पीएवी विनीता आर्या, कैलाश चंद्र, एसएमसी अध्यक्ष हरीश बोरा, पीटीए अध्यक्ष जानकी देवी आदि उपस्थित थीं। ग्राम पंचायत सत्यों में आयोजित शिविर में प्राधिकरण सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। अपर समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पांडे ने किसान, परित्यक्तता पेंशन आदि योजनाओं के बारे में बताया। अमन संस्था के रघु तिवारी ने भी विचार रखे। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीमा पंत, हरीश सतवाल, पीएलवी कैलाश चंद्र, महेश चंद्र, दीपा आर्या, जगत रावत आदि मौजूद थे।