{"_id":"5d03e0a88ebc3e172f6dcad7","slug":"156053519712-almora-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेफर मरीज ने अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेफर मरीज ने अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा रेफर हुए मरीज की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद बीते दिन अपने घर के पास काम कर रहे थे।
अचानक एक बड़ा पत्थर उनके शरीर में गिर गया। घटना के बाद उनका पुत्र राहुल कुमार उनको गंभीर हालत में पिथौरागढ़ अस्पताल में ले गया। इस दौरान मरीज का शरीर पूरी तरह फूल चुका था। हालत नाजुक होती देेख डाक्टरों ने मरीज को हल्द्वानी रेफर कर दिया। उनका पुत्र राहुल और पारिवारिक सदस्य राजेंद्र उनको लेकर अल्मोड़ा जिला अस्पताल की तरफ आ रहे थे। मार्ग में एनटीडी के पास वाहन में ही राहुल के पिता ने दम तोड़ दिया। पिता की अचानक मौत होने से राजेंद्र प्रसार का पुत्र और परिजन सदमे में हैं। ब्यूरो