{"_id":"5d03df578ebc3e172c0aa43c","slug":"15605348614-almora-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की मांगों का हो जल्द समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की मांगों का हो जल्द समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने पदोन्नति समेत विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा महानिदेशक को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक के पदों पर भर्ती वर्ष के अनुसार पदोन्नति देने की मांग की गई है। इसके अलावा पदोन्नति में काउंसिलिंग की व्यवस्था पूर्व की तरह रखने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता निर्धारण के प्रकरण शासन स्तर पर लंबित हैं। शासन से मांग की कि वरिष्ठ निर्धारण प्रकरण में अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाए, ताकि अप्रैल, मई, जून 2008 में नियुक्त कार्मिकों की प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति हो सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पात्र होने के बावजूद विभाग की उपेक्षा के कारण मिनिस्ट्रीयल कर्मी पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंडलीय मंत्री धीरेंद्र कुमार पाठक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू अवस्थी, महेंद्र सिंह शाही, मुकेश जोशी, राजेश डालाकोटी, बलवंत तड़ागी, योगेंद्र बिष्ट, गोपाल भाकुनी, बलवीर भाकुनी शामिल थे।